संविदा नर्सेज कर्मियों ने दौसा से जयपुर पदयात्रा के बाद मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के निवास पर दिया धरना

0
37
Contract nurses staged a sit-in at the residence of Minister Dr. Kirodi Lal Meena following a foot march from Dausa to Jaipur.
Contract nurses staged a sit-in at the residence of Minister Dr. Kirodi Lal Meena following a foot march from Dausa to Jaipur.

जयपुर। जयपुर में संविदा नर्सेज और पैरामेडिकल कर्मियों का आंदोलन गुरुवार को तेज हो गया। दौसा से जयपुर तक तीन दिवसीय पदयात्रा पूरी करने के बाद प्रदर्शनकारी मानसरोवर स्थित कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के निवास पर धरने पर बैठ गए।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग नर्सेज भर्ती में मेरिट के साथ बोनस जोड़े जाने की है। उनका कहना है कि वे पिछले दो वर्षों से लगातार अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं, लेकिन राज्य सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के एकीकृत प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार मीणा ने बताया कि सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए दौसा से जयपुर तक पदयात्रा निकाली गई, जिसका समापन मंत्री निवास पर हुआ। इसके बाद अब सभी नर्सेज समाधान की मांग को लेकर धरने पर डटे हुए हैं।

प्रदर्शनकारी नर्सेज और पैरामेडिकल कर्मियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here