अवैध शराब के टेट्टा पैकेट ड्रमों में भरकर भेजने वाला कोरियर कम्पनी का संचालक गिरफ्तार

0
206
sharab
sharab

जयपुर। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने लोक सभा चुनाव को मध्यनजर रखते हुए कोरियर कम्पनी के माध्यम से अवैध शराब के टेट्टा पैकेट ड्रमों में भरकर भेजने वाले कोरियर कंपनी के संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से अवैध शराब के 1345 टेट्टा पैकेट से भरे सात ड्रम जब्त किए है। जो प्रतिबंधित राज्य बिहार में सप्लाई होने जानी थी। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने लोकसभा चुनाव को मध्यनजर रखते हुए मुरलीपुरा थाना पुलिस ने कोरियर कम्पनी के माध्यम से अवैध शराब के टेट्टा पैकेट ड्रमों में भरकर भेजने वाले टेट्कॉन कोरियर कंपनी के संचालक कन्हैया लाल कुमावत निवासी मुरलीपुरा को गिरफ्तार किया है और मौके से पुलिस ने उसके पास से अवैध शराब के 1345 टेट्टा पैकेट से भरे सात ड्रम जब्त किए है। जो प्रतिबंधित राज्य बिहार में सप्लाई होने जानी थी। पुलिस आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here