गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए जयपुर में जुटे गौ भक्त

0
233
Abhishekam of Parthiv Shivling with the udder of cow in the month of Shravan
Abhishekam of Parthiv Shivling with the udder of cow in the month of Shravan

जयपुर। गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने, गोवंश की रक्षा के लिए केन्द्रीय कानून बनाने, कत्लखानों को बंद करने, गोमांस निर्यात बोर्ड को भंग करने से अनेक मांगों के साथ शनिवार को वैशाली नगर के गांधी पथ स्थित जानकी पैराडाइज में एक शाम गौ माता के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला एवं गो रक्षा दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी कमल दीदी के सानिध्य में गौभक्ति, भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। हजारों की संख्या में लोगों की भागीदारी रही। इस मौके पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया। लोगों ने भक्ति के सागर में डुबकी लगाकर रक्तदान भी किया।

गौ ऋषि भजन सम्राट संत प्रकाश दास महाराज ने देशभक्ति गीतों और भजनों की स्वर लहरियां बिखेर कर हमेशा की तरह छाप छोड़ी। भजनों के मध्य अपनी बात रखते हुए उन्होंने गोमाता की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गायों को बचाना हम सबका नैतिक और धार्मिक कर्तव्य है।

पद्मश्री से सम्मानित लोक कलाकार गुलाबो देवी ने साथी कलाकारों के साथ कालबेलिया नृत्य की छटा बिखेरी। राम दीवाना ग्रुप की ओर से आकर्षक झांकियां सजाई गई। इससे पूर्व 31 कुंडीय गौ पुष्टि महायज्ञ में यजमानों ने गोवध पर पूर्णतया रोक लगाने की कामना के साथ यज्ञ भगवान को आहुतियां अर्पित कीं। अनेक संतों-महंतों और समाज के सभी वर्गों के लब्ध प्रतिष्ठित लोगों ने आयोजन में भागीदारी की।

संयोजक पुष्प लता आत्रेय, ताराचंद कोठारी, योगेश कुमावत, महेन्द्र, यादव, अजय शर्मा, कैलाश भारद्वाज सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने आयोजन की बागडोर संभाली।

गौ अभ्यारण्य बनाए सरकार

साध्वी कमल दीदी ने इस मौके पर कहा कि देश में लगभग पांच करोड़ गौवंश सडक़ पर भूखा- प्यासा घूम रहा हैं। बेसहारा घूम रहे गौवंश के लिए सरकार गौ अभ्यारण्य बनाएं। इन गोवंश के पालन के लिए पंचायत स्तर पर गौशालाएं बनाई जाएं। गौचर पर अवैध कब्जे हटाने के लिए सख्त कानून बनाए जाएं। गौमाता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here