16 हजार 436 डिलीवरी ब्वॉय में से 38 के आपराधिक रिकॉर्ड आए सामने

0
44

जयपुर। आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस उपायुक्त् जयपुर दक्षिण ने बड़ी कार्रवाही की है। पुलिस ने जयपुर महानगर क्षेत्र फ्लिपकार्ट ,जोमैटो और ईटीसी में काम करने वाले कुल 16 हजार 4 सौ 36 डिलीवरी ब्वॉय के आपराधिक रिकॉर्ड का सत्यापन कराया। जिसमें कुल 38 डिलीवरी ब्वॉय का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया। आपराधिक रिकॉर्ड के सत्यापन के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी कंपनियों के अधिकारियों को दी।

उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि पिछले कई दिनों से संज्ञान में आया है कि महानगर क्षेत्र में फ्लिपकार्ट ,जोमैटो ,स्विगी ,ईटीसी जैसी कंपनियों में काम करने वाले डिलीवरी ब्वॉय गंभीर अपराध मारपीट , हत्या, हत्या का प्रयास जैसी वारदात को अंजाम दे रहें है।इस तरह की बढ़ती वारदातों को देखते हुए पुलिस ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाते हुए विशेष टीम का गठन किया।

पुलिस की विशेष टीम ने फिलिप कार्ड ,जोमोटो और ईटीसी में काम करने वाले कुल 16 हजार 4 सौ 36 डिलीवरी ब्वॉय के आपराधिक रिकॉर्ड का सत्यापन कराया। जिसमें कुल 38 डिलीवरी ब्वॉय का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आए। पुलिस ने इस मामले में सभी कंपनियों को अगवत कराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here