June 29, 2025, 9:17 pm
spot_imgspot_img

दो लोगों से सात लाख रुपए की साइबर ठगी

जयपुर। शहर में दो अलग-अलग थाना इलाके में दो लोगों से सात लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है जवाहर नगर थाना इलाके में साइबर ठगों ने एक युवक के खाते से पांच लाख रुपए निकाल लिए।

पुलिस के अनुसार जवाहर नगर निवासी नानकराम ने मामला दर्ज करवाया कि साइबर ठगों ने उसके खाते से पांच लाख रुपए निकाल लिए। यह ठगी 19 जून को हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आया कि ठगों ने उसके मोबाइल को हैक किया था और फिर उसके खाते से यह राशि निकाल ली गई।

दूसरी घटना में करधनी थाना इलाके में साइबर ठगों ने एक युवक के फोन पे एप को हैक कर उसके खाते से 2 लाख रुपए निकाल लिए। पुलिस के अनुसार निवारू एनक्लेव आर्मी कैम्प निवासी धन्नजंय कुमार ने मामला दर्ज करवाया कि किसी ने उसके फोन पे एप को हैक कर लिया और फिर उसके खाते से ऑनलाइन दो लाख रुपए निकाल लिए गए। यह राशि कई बार में निकाली गई है। पीडित को मोबाइल पर खाते से रुपए निकाले जाने का मैसेज आने पर ठगी का पता चला। इस पर पीडित ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जमीन से गड़ा धन निकालने का झांसा देकर महिला से ठगे पांच लाख

कोतवाली थाना इलाके में जमीन से गड़ा धन निकालने के नाम पर एक महिला से पांच लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार रेडियो मार्केट मनिहारों का रास्ता निवासी सुहाना ने मामला दर्ज करवाया कि इंदरिश कादनी उर्फ हकीम राहत अली ने उसे जमीन से गड़ा निकालने का झांसा दिया और कई प्रकार की पूजा पाठ करवाने सहित अन्य खर्चो के रुप में उससे पांच लाख रुपए ले लिए। यह राशि एक जनवरी से 19 जून के बीच की है। लगातार झांसों से परेशान होकर पीडिता ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles