जयपुर। राजधानी में नवरास गरबा 4.0 में भक्ति—उल्लास और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। इस कार्यक्रम का आयोजन द संगीतमेकर,रायन एजुकेशन स्कूल के सहयोग से और क्रिएटिव खिड़की द्वारा पावर्ड श्रीकृष्णा बाग पत्रकार रोड मानसरोवर में किया गया।
इस गरबा महोत्सव को सफल बनाने में जयपुर पुलिस का सहयोग रहा। वहीं सिटीवाइब्स, मोनाक़्श फाइनेंस और रूप लक्ष्मी ज्वेलर्स ए क्रिएशन स्पॉन्सरशिप में सम्पन्न हुआ।

यह नवरास गरबा का चौथा सफल सीजन रहा, जिसने यह साबित किया कि यह केवल गरबा महोत्सव ही नहीं बल्कि मातृशक्ति और महिला सशक्तिकरण का सांस्कृतिक मंच है।

रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे प्रतिभागियों ने गरबा की ताल पर नृत्य करते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिससे वातावरण समर्पण और उल्लास से सराबोर हो उठा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नारी सशक्तिकरण पर आधारित संदेशों ने नवरास गरबा 4.0 को परंपरा और उद्देश्य का अद्भुत संगम बना दिया।





















