जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट में रहने वाली एक मूकबधिर लड़की के गलत नंबर पर वीड़ियो कॉल लग गया। जिसके बाद अज्ञात बदमाश ने पीड़िता से इशारों में बात कर उसे मिलने का झांसा देकर अकेले में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर बदमाश ने किसी को ये बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
लड़की गुमशुम रहने लगी तो परिजनों ने वजह पूछी। जिसके बाद पीड़िता ने इशारों के माध्यम से परिजनों को आपबीती सुनाई । घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित पिता ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ पॉस्को एक्ट का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी मूकबधिर बेटी से 10 दिन पहले गलत नंबरों पर वीड़ियों कॉल लग गया था। जिसके बाद आरोपी अज्ञात लड़के ने इशारो में लड़की से बात की। जिसके बाद आरोपी ने दो -तीन बार वीड़ियो कॉल किया। शातिर बदमाश ने इशारो के माध्यम से लड़की को मिलने का झांसा देकर हाट बाजार बुलाया। जहां से आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर एक होटल में ले गया।
आरोपी ने होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और ये बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पिता को वारदात की जानकारी मिलने के बाद उन्होने थाने पहुंच अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।