दीपावली पर पांच घंटे लगातार खुले रहेंगे गोविंद देव जी के पट

0
220
Shri Krishna Janmashtami Festival at Govind Devji Temple
Shri Krishna Janmashtami Festival at Govind Devji Temple

जयपुर। गोविंद भक्तों के लिए शानदार खुशखबरी है। जयपुर के आराध्य देव श्री गोविंददेवजी दीपावली पर 31 अक्टूबर को सुबह मंगला से धूप झांकी तक पांच घंटे लगातार दर्शन देंगे। दीपावली पर श्रद्धालुओं के भारी संख्या में उमड़ने के कारण गोविंददेवजी मंदिर प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि 31 अक्टूबर को मंगला झांकी से पूर्व ठाकुर श्रीजी का वेद मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत अभिषेक किया जाएगा।

ठाकुर जी को सुनहरे पारचे की लप्पा पोशाक धारण कराई जाएगी। विशेष अलंकारों और ऋतु पुष्पों से श्रृंगार किया जाएगा। मंगला झांकी के दर्शन सुबह 4 से 7 बजे तक होंगे। इसके बाद धूप झांकी खोली जाएगी। यह झांकी नौ बजे बंद होगी। यानी श्रद्धालु मंगला झांकी में लगातार तीन घंटे दर्शन कर सकेंगे।

इसके बाद भोग के लिए मात्र पंद्रह मिनिट पट्ट मंगल रहेंगे। इसके बाद नौ बजे तक धूप झांकी रहेगी। इस प्रकार दर्शनार्थियों के लिए लगातार पांच घंटे तक पट्ट खुले रहेंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु आराम से दर्शन कर सकें।

दीपावली को ठाकुर श्रीजी को लड्डू भोग अर्पित किया जाएगा। शाम को ठाकुर श्रीजी के सम्मुख जगमोहन में विशेष रंगोली बनाई जाएगी। पूरे मंदिर परिसर में 1100 दीपकों से रोशनी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here