उपमुख्यमंत्री बैरवा ने किया ‘व्यावसायिक अर्थशास्त्र’ पुस्तक का विमोचन

0
47

जयपुर। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर की शिक्षिका डॉ. सीमा दाधीच द्वारा लिखित पुस्तक ‘व्यावसायिक अर्थशास्त्र’ का विमोचन राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने अपने सरकारी आवास पर किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बैरवा ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि यह कृति देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में अर्थशास्त्र पाठ्यक्रम के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र विषय के विद्यार्थियों को इस पुस्तक से गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी।

डॉ. सीमा दाधीच की अब तक विभिन्न विषयों पर चार पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें से कई पुस्तकें देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल हैं। शिक्षा क्षेत्र में उनके कई शोध पत्र प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।

डॉ. दाधीच को शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विभिन्न सम्मान भी प्राप्त हो चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने पुस्तक को विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए उपयोगी बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here