उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने ढूंढाड़ की धमाल में बढ़ाया उत्साह

0
31
Deputy Chief Minister Diya Kumari increased the enthusiasm in Dhundhar's Dhamaal
Deputy Chief Minister Diya Kumari increased the enthusiasm in Dhundhar's Dhamaal

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने रविवार जयपुर स्थित जय क्लब में ढूंढाड़ परिषद द्वारा आयोजित 13वें विशाल फागोत्सव ढूंढाड़ की धमाल में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, माताओं और बहनों को होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि ढूंढाड़ क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएं, लोक संगीत, फाग गीत और उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया। रंग, उमंग और आपसी सद्भाव से सराबोर यह उत्सव हमारी सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी विरासत को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे त्योहारों और परंपराओं को संजोने और आगे बढ़ाने में ढूंढाड़ परिषद का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। परिषद ने सदैव सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को अपनी जड़ों से जोड़े रखने का कार्य किया है।

साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार भी हमारे लोक नृत्य, लोक कलाओं, लोकगीतों, परंपराओं और रीति-रिवाजों को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि इन सांस्कृतिक धरोहरों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुँचाया जाए, ताकि हमारी सांस्कृतिक पहचान और भी अधिक सशक्त होकर उभरे।

वही राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी ने कहा की हिंदुस्तान में एक हज़ार साल तक जो लड़ाई का संघर्ष का इतिहास रहा । उसने जयपुर ढूंढाड़ राजपरिवार का अहम योगदान रहा । उन्होंने कहा कि भारतवर्ष में सनातन की रक्षा करने के लिए जितना दान,त्याग,संघर्ष ढूंढाड़ के राजपरिवार ने किया वैसा योगदान और किसी ने नहीं किया।

कार्यक्रम में पारंपरिक फाग गीतों और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपस्थित जनसमूह ने रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद लेते हुए होली के उत्साह को साझा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here