उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने रामनवमी पर पेश की सादगी और संस्कार की मिसाल

0
55
Deputy Chief Minister Diya Kumari sets an example of simplicity and traditional values ​​on Ram Navami.
Deputy Chief Minister Diya Kumari sets an example of simplicity and traditional values ​​on Ram Navami.

जयपुर। रामनवमी के पावन पर्व पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कन्या पूजन कर भारतीय संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत की। श्रद्धा, भक्ति और सादगी से परिपूर्ण इस आयोजन में छोटी-छोटी कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया, उन्हें स्नेहपूर्वक भोजन कराया गया और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया गया

पूरे कार्यक्रम में आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न हुई, जिसके बाद उपमुख्यमंत्री ने स्वयं अपने हाथों से कन्याओं को भोजन खिलाया । इस दौरान उन्होंने हर एक बच्ची से आत्मीयता के साथ बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उन्हें प्रोत्साहित किया। बच्चों के साथ उनका सहज और स्नेहपूर्ण व्यवहार सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि रामनवमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि यह हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों—मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और धर्मपालन—को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने यह भी कहा कि कन्या पूजन हमारी संस्कृति की वह परंपरा है, जो नारी को शक्ति स्वरूप मानते हुए उसके सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here