गोविंद देवजी मंदिर में भक्तों ने किया योग

0
169
Holi pole planted in Govind Devji temple premises
Holi pole planted in Govind Devji temple premises

जयपुर। गोविंद देवजी मंदिर में शनिवार को योग दिवस पर मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में तीन योग सत्र आयोजित किए गए जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भक्तिमय वातावरण में योगाभ्यास किया। सबसे पहले राज्य सरकार का कार्यक्रम हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। इसके बाद एक निजी विद्यालय की ओर से योग शिविर लगाया गया। शाम को एक संस्था की ओर से योग के साथ ध्यान का अभ्यास कराया गया। मोती डूंगरी गणेश मंदिर के बाहर भी योग शिविर लगाया गया। मंदिर की ओर से योग करने वालों को योग मेट भेंट किया गया।

संत निरंकारी मिशन: –

संत निरंकारी मिशन द्वारा योग दिवस पर एक घंटे का योग शिविर आयोजित किया। कार्यक्रम के तहत करो योग, रहो निरोग का संदेश दिया गया। जयपुर की करीब 28 ब्रांच में योग कार्यक्रम में मिशन के सेवादार भाई-बहनों के अलावा क्षेत्र के योग योगिनियों ने भाग लेकर योग का लाभ प्राप्त किया। योग शिक्षकों द्वारा योग की बारीकियां समझाई गई।

श्री गैटेश्वर कला संस्थान:-

विश्व योगा दिवस पर प्राचीन सांस्कृतिक केन्द्र श्री गैटेश्वर कला संस्थान और डोरा वैलनेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में ऐतिहासिक गैटोर की छतरियां मे योग कार्यक्रम हुआ। आयोजन मे विद्यार्थियों सहित विभिन्न आयु के पुरुष-महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। पवन शर्मा के नेतृत्व मे कई प्रकार की योग क्रियाएं सम्पन्न हुई। कार्यक्रम मे संस्था के राधेश्याम गौतम, विजय लुहाडिय़ा, मनोज भारद्वाज, आशीष भट्ट, धीरज चोईथानी, गोकुल शर्मा, हनी व्यास, नवीन सिंह, पप्पू शर्मा, अनिल वशिष्ठ आदि का सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here