नव संवत्सर पर भक्तों ने किया ठाकुरजी का भव्य स्वागत, आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में गज पूजन

0
43
Devotees gave a grand welcome to Thakurji on the occasion of Nav Samvatsar
Devotees gave a grand welcome to Thakurji on the occasion of Nav Samvatsar

जयपुर। नव संवत्सर के अवसर पर शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और ठाकुरजी को नव वर्ष का पंचांग सुनाया गया। वहीं आराध्य देव श्री गोविंद देव जी मंदिर में नवसंवत्सर 2083 का स्वागत भक्तिमय माहौल और विशेष उत्सव के साथ किया गया । इस शुभ अवसर पर मंदिर प्रशासन द्वारा ठाकुर जी की सेवा-पूजा और मंदिर की सजावट के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं ।

मंदिर प्रवक्ता मानस गोस्वामी के अनुसार नव संवत्सर के दिन मंगला झांकी के पश्चात ठाकुर श्रीजी का पंचामृत अभिषेक किया गया । इस खास दिन पर प्रभु को लाल रंग की लप्पा पोशाक धारण कराई गई और विशेष अलंकार श्रृंगार से सजाया गया । धूप झांकी के दौरान महंत अंजन कुमार गोस्वामी जी द्वारा ठाकुर जी को ‘नव संवत्सर 2083 व्रतोत्सव भास्कर’ अर्पित किया गया।

इसके बाद पुजारी ने नव संवत्सर का पंचांग पढ़कर ठाकुरजी को सुनाया। इसके बाद श्रृंगार आरती के पश्चात मंदिर परिसर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में गज पूजन का आयोजन हुआ। जिसमें सजे-धजे गजराजों को पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया गया। गजराजों ने भी सूंड उठाकर अभिवादन किया। इसके साथ ही नूतन पचरंगा ध्वजा का पूजन कर उसे फहराया जाएगा।

भक्तों ने ठाकुरजी के दर्शनों के साथ-साथ तिलक कर और रक्षा सूत्र बांधकर नव विक्रमी संवत्सर की शुभकामनाएं एक-दूसरे को दी। मंदिरों में विशेष झांकियों और सजावट से माहौल और भी भव्य बन गया। इस आयोजन में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने भाग लेकर धार्मिक उत्साह और सांस्कृतिक समरसता का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here