भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं सहित विभिन्न प्रसंगों की कथा सुनी

0
30
Devotees listened to the stories of various incidents including the childhood pranks of Lord Krishna.
Devotees listened to the stories of various incidents including the childhood pranks of Lord Krishna.

जयपुर। श्री साईं नाथ सेवा धाम समिति के तत्वावधान में श्री साईं बाबा के 20वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर राजापार्क सिंधी कॉलोनी स्थित स्वामी सर्वानंद पार्क में आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं सहित विभिन्न प्रसंगों की कथा सुनी।

कथावाचक स्वामी दयानंद सरस्वती ने कहा कि भगवान के नाम का जाप करने से सभी विपत्तियां दूर हो जाती हैं और जगत में भगवत कृपा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। उन्होंने गोवर्धन पर्वत की कथा सुनाते हुए बताया कि भगवान कृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र यज्ञ के स्थान पर गिरिराज गोवर्धन की पूजा करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर गोवर्धन पूजा के बाद 56 भोग की झांकी सजाई गई। आयोजन से जुड़े निवर्तमान पार्षद घनश्याम चंदलानी ने बताया कि गुरुवार को रासलीला और रुक्मिणी विवाह की कथा होगी, जबकि अंतिम दिन सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष के साथ कथा की पूर्णाहुति कर पोथी विदाई की जाएगी। कथा प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here