गोविंद देवजी मंदिर में श्रद्धालुओं ने अर्पित की सद् सकंल्प की आहुतियां

0
245

जयपुर। व्यक्ति, परिवार और समाज के नैतिक उत्थान के लिए जीवन के आदर्श मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देने के लिए गोविंद देवजी मंदिर में सत्संकल्प-2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत वेदमता गायत्री और गुरु सत्ता के पूजन के बाद भारतीय संविधान तथा गायत्री परिवार के संस्थापक पं.श्रीराम शर्मा द्वारा लिखित नवयुग के संविधान का पूजन किया गया। आचार्य पीठ से गायत्री प्रसाद ने कहा कि देश का संविधान हमें कानूनी शक्तियां देता है। हमारे अधिकारों की रक्षा करता है। इसका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।

साथ ही आध्यात्मिक रूप से विकास के लिए नव युग के संविधान को भी जानना और समझना जरुरी है। सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने नव युग के संविधान का सामूहिक रूप से पाठ किया। यज्ञ में उपस्थित श्रद्धालुओंको नव युग के संविधान की प्रति उपलब्ध कराई गई। विश्व शंाति के लिए गायत्री एवं महामृत्युजंय महामंत्र से आहुतियां प्रदान की गई। कई लोगों ने भारतीय संस्कृति के अनुसार पंच तत्वों का पूजन कर जन्मदिन संस्कार मनाया। यज्ञ गायत्री शक्तिपीठ के विद्वानों की टोली ने संपन्न कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here