पापड़ के हनुमान जी मंदिर में भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ

0
44
Devotees performed a collective recitation of the Hanuman Chalisa at the Hanuman Temple in Papad.
Devotees performed a collective recitation of the Hanuman Chalisa at the Hanuman Temple in Papad.

जयपुर। हर घर में हो सामूहिक अर्थ सहित हनुमान चालीसा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को विद्याधर नगर स्थित पापड़ के हनुमान मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। श्री हनुमान चालीसा प्रबंध समिति के संस्थापक संत अमरनाथ महाराज के सानिध्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

मंदिर के महंत महामंडलेश्वर रामसेवकदास महाराज को श्री भन्दे बालाजी धाम का विशेष सिंदूर भेंट किया गया। संत अमरनाथ महाराज ने कहा कि हनुमान चालीसा का पूर्ण फल प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन सौ बार पाठ करना अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। यदि सौ व्यक्ति एक साथ, एक स्वर में सामूहिक रूप से एक बार हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, तो उन्हें भी वही पूर्ण फल प्राप्त हो सकता है। सभी श्रद्धालुओं को अर्थ सहित हनुमान चालीसा भेंट की गई।

समिति के दिनेश मित्तल ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत प्रमुख धार्मिक स्थलों, विद्यालयों, सामाजिक कार्यक्रमों और घर-घर में निरंतर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के आयोजन किए जा रहे है। इस मौके पर नाथू दूध वाले, गोविंद, भगवान सहाय, प्रेम कुमावत, महेंद्र सहित अन्य श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here