जयपुर । श्री प्रेमभाया मंडल समिति द्वारा आयोजित विभिन्न देवालयों के फागोत्सव के क्रम में रविवार को मंदिर श्री प्रेमभाया सरकार, हरियुगल विहार चंदलाई, टोंक रोड पर श्री प्रेमभाया सरकार के फागोत्सव मनाया गया जिसमें श्री प्रेमभाया सरकार के नयनाभिराम श्रृंगार किया गया।
जिसमें दीपक शर्मा ने पाछां सै मटकी फोड़ी छाने सै गागर तोड़ी या कांहे की होरी कानूडा……….. अभिषेक साहू ने सांवरिया आओ जी, सजीली चितवन में, आंसू भर ल्यावो जी, रसीली चितवन में……. बनवारी सैनी ने बांसुरिया बाजी रंग राधा सजी, रंग मोहन को रसिया बनाया…. के साथ राघव खंडेलवाल, केशव शर्मा सहित अन्य भक्तों ने भक्ति रस बरसाया । इस अवसर पर भक्तों ने भव्य फूलों की होली खेली।
समिति के अध्यक्ष दुर्गा चौधरी ने बताया कि फागोत्सव के क्रम में दिनांक 14 फरवरी शनिवार को युगल कुटीर जयलाल मुंशी के रास्ता, चांदपोल बाजार व दिनांक 15 मार्च रविवार को शिव मंदिर, शिव मार्ग, डूंडलोद हाउस में फाग उत्सव मनाया जाएगा।



















