श्री प्रेमभाया मंडल समिति व विरेंद्र शर्मा चैरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में भक्तों ने खेली फूलों की होली

0
48
Devotees played Holi with flowers

जयपुर। श्री प्रेमभाया मंडल समिति व श्री विरेंद्र शर्मा चैरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को मन्दिर श्री रामचन्द्रजी, चांदपोल बाजार में श्री प्रेमभाया सरकार का फागोत्सव भक्तिभाव से मनाया गया। जिसमें श्री सीताराम जी महाराज व‌ श्री प्रेमभाया सरकार के नयनाभिराम श्रृंगार कर गुलाल अर्पित की गई।

फागोत्सव में चेतन गहलोत ने नन्द बाबा रा लाडला होली का रसिया सांवरा थांरो गोपी रूप बणास्यां आवरे आवरे……. अभिषेक साहु ने आओ कन्हैंया थांसे होली खेलालां , आज रंगाला थांको चीर, थांको चीर……. पुनीत खण्डेलवाल ने सांवरिया आओ जी सजीली चितवन में, आंसू भर ल्याओ जी रसीली चितवन में……… के साथ अन्य भक्तों ने ढूंढाड़ी भक्त कवि युगलजी महाराज द्वारा रचित रचनाओं से भक्ति रस बरसाया । इस अवसर पर भक्तों ने भव्य फूलों की होली खेली। फागोत्सव संयोजक विशाल शर्मा ने सभी भक्त जनों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया।

समिति के संरक्षक विजय किशोर शर्मा ने बताया कि 86 वां श्री प्रेमभाया महोत्सव 11 से 14 मार्च तक युगल कुटीर जयलाल मुंशी का रास्ता चांदपोल बाजार में भक्ति संगीत समारोह के साथ मनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here