श्याम भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

0
53

जयपुर। इंदिरा गांधी नगर स्थित गोपाल सेवा भाव ट्रस्ट द्वारा चतुर्थ वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में “नवसंवत्सर अभिनंदन एवं श्याम भजन संध्या” का भव्य आयोजन रिद्धि-सिद्धि गार्डन, सेक्टर-3, इंदिरा गांधी नगर (जगतपुरा) में श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति रस में सराबोर हो गए।

ट्रस्ट के संरक्षक अखिल शुक्ला ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक समरसता, धार्मिक आस्था तथा नई पीढ़ी में संस्कार और चरित्र निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। मीडिया प्रभारी डॉ. अशोक दुबे ने बताया कि भजन संध्या में भजन गायक पुरुषोत्तम शर्मा बृजवासी ने “हम भीड़ नहीं हैं बाबा”, “जब से लगाई घर में बाबा तेरी तस्वीर” और “बिगड़ी मेरी बना दे ऐ शेरों वाली मैया” जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके अलावा विक्की शर्मा (गंगानगर), संजू शर्मा (शाहपुरा) और नंदा भाई (भुसावर) ने भी भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम के दौरान कृष्ण-सुदामा, राधा-कृष्ण एवं मां दुर्गा की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी के सुनील शर्मा की उपस्थिति प्रमुख रही। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए ट्रस्ट को शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here