म्हारी झोपड़ी पधारो श्याम संस्था की पदयात्रा में हाथों में निशान लेकर खाटू के लिए रवाना हुए श्रद्धालु

0
28

जयपुर। फाल्गुन मास के अंदर जयपुर से खाटू श्याम के लिए पदयात्राओं का दौर शुरू हो चुका है इसी कड़ी में बाबा हरिशचंद्र मार्ग कानजी पुरोहित जी की गली से म्हारी झोपड़ी पधारो श्याम संस्था की ओर से 24वीं विशाल पदयात्रा रवाना हुई।

यात्रा संयोजक राजकुमार कुमावत,राजकुमारी कुमावत ने बताया की बाबा श्याम के निशान की पूजा अर्चना कर मोरपंखी धारण करा कर महामंडलेश्वर बालमुकुंद आचार्य महाराज के सानिध्य में बाबा श्याम के रथ और निशान की पूजा अर्चना कर यात्रा को रवाना किया । यात्रा में स्त्री पुरुष हाथों में निशान लेकर बाबा श्याम के जयकारे लगाते नाचते गाते खाटू धाम के लिए रवाना हुए।

यात्रा में चांदपोल हनुमान मंदिर के सेवक नरेश दाधीच मौजूद रहे। यह यात्रा 4 फरवरी को खाटू धाम पहुंचकर लखदातार की पूजा अर्चना के साथ बाबा श्याम के चरणों में ध्वज अर्पित किए जाएंगे । संस्था की ओर से 24 और 25 फरवरी को गोविंदगढ़ के ग्राम ढोढसर सीकर रोड पर विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा । 25 फरवरी को भजन संध्या का आयोजन होगा । बाबा श्याम का आकर्षक फूलों का दरबार सजाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here