आमेर शिला माता मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

0
46
Devotees throng the Shila Mata Temple in Amer.
Devotees throng the Shila Mata Temple in Amer.

जयपुर। नवरात्र के नौ दिनों में आमेर आस्था का केंद्र बन जाता है। दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु अष्टमी पर यहां दर्शन को पहुंचे। मंदिर में भव्य झांकियां सजाई गई और माता का विशेष श्रृंगार किया गया। सुबह मंदिर के पुजारी के निर्देशन में माता का अभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना हुई। माता को नवीन पोशक धारण करवाई गई। जानकारी के अनुसार पूर्व राजपरिवार की ओर से हर वर्ष पूजा-अर्चना के बाद विशेष पोशाक अर्पित की जाती है। कहीं श्रद्धालु दंडवत करते नजर आए तो कहीं हाथों में दीपक लेकर मां दुर्गा की आराधना की गई। श्रद्धालुओं ने मां के दर पर शीश नवाया और सुख-समृद्धि की कामना की।

इस मौके पर मंदिर जाने वाला मार्ग माता के जयकारों से गुंजायमान होता रहा। कई भक्त हाथों में पुष्प और नारियल लिए जयकारे लगाते हुए माता के दरबार में पहुंचे। कुछ भक्त कनक दंडवत करते हुए, तो कुछ पैदल पहुंचे। इस मौके पर शहर एवं आस-पास के क्षेत्रों से कई पदयात्राएं भी मां के दरबार में पहुंचीं। पदयात्री हाथों में ध्वज थामे माथे पर जय माता दी लिखी पट्टी बांधे जयकारे लगाते हुए माता के दरबार में पहुंचे।

आमेर शिला माता मंदिर, दुर्गा माता मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर सहित शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में तड़के से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जलेब चौक में श्रद्धालुओं के लिए टेंट लगाए गए एवं शीतल जल की व्यवस्था की गई। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। उधर, राजापार्क के पंचवटी सर्किल पर भी भक्तों भीड़ पहुंची। यहां चना-हलुवा प्रसादी का भी वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here