शिव दुर्गा हनुमान मंदिर से निकली निशान यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

0
33

जयपुर। मुरलीपुरा स्थित श्री शिव दुर्गा हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री शिव दुर्गा हनुमान मंदिर सेवा न्यास के तत्वावधान में तृतीय निशान यात्रा भक्तिभाव से निकाली गई। मंदिर महंत बालकृष्ण शर्मा के सान्निध्य में निकली पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या हुई। हनुमानजी महाराज का पंचामृत अभिषेक कर छप्पन भोग झांकी सजाई गई। ध्वजा पूजन कर महाआरती की गई। निशान यात्रा में ऊंट, घोड़े, बग्गी, हाथी, ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजे, आतिशबाजी और डीजे के साथ राधे-गोविंद, सुदामा, राम दरबार एवं राम रथ की जीवंत झांकियां शामिल रहीं।

यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और व्यापारियों ने स्वागत किया गया। इस मौके पर गोपालशरण महाराज, मनु महाराज सहित कई संत-महात्माओं का सान्निध्य प्राप्त हुआ। यात्रा के समापन पर मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के बाद महाआरती की गई।

न्यास के अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल, महासचिव हनुमान सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष पवन गोयल, कोषाध्यक्ष प्रिशा खंडेलवाल सहित अन्य पदाधिकारियों, महिला संगठन की सदस्याओं एवं कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here