जयपुर। अंतर्मना आचार्य प्रसन्न सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में अंतर्मना आचार्य प्रसन्न सागर महाराज जयपुर प्रवास समिति जयपुर के बैनर तले मानसरोवर में सात दिवसीय भगवत जिनेन्द्र महा अर्चना महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ अनुष्ठान श्री श्री 1008 चारित्र शुद्धि महामण्डल विधान तथा एक दिवसीय विवाह अणुव्रत संस्कार महोत्सव के सफल व सुव्यवस्थित रुप से आयोजन के लिए आयोजन समिति का अभिनंदन किया गया।
आचार्य प्रसन्न सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में आयोजित समारोह में प्रवास समिति के अध्यक्ष प्रसिद्ध समाजसेवी सुभाष चन्द जैन, महामंत्री युवा समाजसेवी विनोद जैन कोटखावदा एवं कोषाध्यक्ष मुनि भक्त कैलाश चन्द छाबड़ा सहित अजमेर नगर निगम के उप महापौर नीरज जैन तथा मुनि भक्त बसन्त सेठी का प्रशस्ति पत्र भेट कर आचार्य प्रसन्न सागर महाराज ने अपने कर कमलों से आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर पूरा सभागार तालियों की गडगडाहट से गुंजायमान हो उठा।
संचालन कर रहे बा. ब्र. तरुण भैय्या इन्दौर ने मंच से इन गुरु भक्तों के लिए उपस्थित सभी श्रद्धालुओं की ओर से उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इन्हें खूब खूब साधुवाद दिया।
सौम्य मूर्ति उपाध्याय पियूष सागर महाराज सहित पूरे संघ ने इन सभी को महोत्सव के माध्यम से धर्म प्रभावना बढाने के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।




















