देवउठनी एकादशी: विवाह सम्मेलन में ग्यारह जोड़े बने हमसफर

0
131
Devuthani Ekadashi: Eleven couples became life partners at a marriage conference
Devuthani Ekadashi: Eleven couples became life partners at a marriage conference

जयपुर। श्री खाटू श्याम हिंदू धर्म संस्था की ओर से देवउठनी एकादशी के अवसर पर हरमाड़ा क्षेत्र के जयपुर सीकर हाईवे स्थित बालाजी धर्म कांटे के पीछे एक निजी गार्डन में पांचवा विवाह सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस विवाह सम्मेलन में 11 जोड़े हमसफर बने। यह सभी वर-वधु किसी एक समाज के नहीं बल्कि विभिन्न समाज के होने के कारण अनूठा रहा इतना ही नहीं बल्कि वर-वधु के परिवार या किसी भी व्यक्ति से एक रुपये भी नहीं लिया गया और वर-वधु को उपहार, हजारों लोगों को भोजन,आकर्षक सजावट आदि का समस्त खर्चा संस्था द्वारा वहन किया गया।

इस आयोजन की क्षेत्र में पुरजोर शब्दों में सराहना की जा रही है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह,जयपुर जिला प्रमुख रमा चोपड़ा, जाहोता पूर्व प्रधान,बादाम देवी,वार्ड नंबर तीन के पूर्व पार्षद सुनील सैनी, भाजपा नेता और रंजीत सैनी रहे।

सांसद राव ने कहा कि समय-समय पर समाजों द्वारा ऐसे सामूहिक विवाह सम्मेलनों का आयोजन होना बेहद जरूरी है क्योंकि ऐसे आयोजनों से गरीब व्यक्ति पर बोझ नहीं पड़ता है और उनकी बेटी के हाथ पीले हो जाते हैं। सभी समाजों का आह्वान करते हैं कि वे समय-समय पर ऐसे सामूहिक विवाह सम्मेलनों का आयोजन करें । सामूहिक विवाह सम्मेलन की सराहना करते हुए कहा कि आयोजन समिति को वे साधुवाद देते हैं। जिस कारण उन्होंने ऐसा पुण्य का काम कराया।

संस्था अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि,बैंड बाजों के साथ ग्यारह दूल्हों की बारात ने भव्य पंडाल में प्रवेश किया। पंडाल के गेट पर बारात का स्वागत व सामूहिक तोरण की रस्म अदा की गई। वरमाला पाणिग्रहण संस्कार विदाई कार्यक्रम हुआ। वही संस्था द्वारा वर वधु को उपहार स्वरूप घरेलू उपयोग में काम आने वाले लगभग सभी बर्तन अलमारी कूलर पंखे बेड सहित अन्य सामान भी दिया गया। इस मौके पर संस्था के हनुमान सहाय रामबाबू, भरत शर्मा, मंगल गुर्जर, कीर्ति पारीक, लक्ष्मण जांगिड़, रहे, सभी बारातियों की भोजन की व्यवस्था भी की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here