पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने पुलिस भर्ती तैयारियों की समीक्षा

0
161
Director General of Police Rajiv Kumar Sharma reviews police recruitment preparations
Director General of Police Rajiv Kumar Sharma reviews police recruitment preparations

जयपुर। राजस्थान पुलिस की भर्ती प्रक्रिया को लेकर पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी जिलों के अधिकारियों से की गई तैयारियों के बारे में जानकारी ली और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी, सुरक्षित और व्यवस्थित होनी चाहिए।

डीजीपी शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों को भर्ती से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं की पहले से ही उचित ब्रीफिंग दी जाए, ताकि किसी तरह की भ्रम की स्थिति न बने। उन्होंने कहा कि भर्ती के दौरान मेडिकल टीम की आवश्यक उपकरणों व दवाईयों के साथ मौके पर मौजूदगी सुनिश्चित की जाए। जिससे भर्ती के दौरान किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति का तत्काल उपचार हो सके। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि महिला उम्मीदवारों की सुविधा के लिए महिला चिकित्सक भी अनिवार्य रूप से मौजूद रहें।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि व्यवस्था ऐसी हो जिससे अभ्यर्थियों को सहज और सुरक्षित माहौल मिले तथा भर्ती प्रक्रिया की गुणवत्ता और विश्वसनीयता बनी रहे। पुलिस मुख्यालय के वीसी हॉल में आयोजित इस वीसी में एडीजी (भर्ती) विपीन पांडे, एडीजी रूपिंदर सिंह, आईजी एस परिमला, आईजी प्रफुल्ल कुमार, एसपी आसूचना सतवीर सिंह, एसपी शांतनु कुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद थे वहीं जिलों के अधिकारी ऑनलाइन जुड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here