जयपुर। माली सैनी महासभा राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मानसरोवर स्थित राधे रानी मैरिज गार्डन में प्रदेश अध्यक्ष छुट्टन लाल सैनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठनात्मक विस्तार, सदस्यता शुल्क और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश भर से समाजबंधु शामिल हुए और समाज के विकास व सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान आगामी पंचायत व निकाय चुनावों में समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिलाने, आरक्षण आंदोलन से जुड़े मुकदमों को वापस लेने की मांग करने तथा 11 अप्रैल को महात्मा फुले जयंती को जोर-शोर से मनाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
इसके अलावा महासभा का स्थायी कार्यालय नहीं होने पर सरकार से भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति जताई गई। बैठक में ओम राजोरिया, कैलाश राज सैनी, इन्द्रराज सैनी, लालचंद सैनी, बाबूलाल रजवास, योगेश तंवर, रोशन सैनी, गुलाब इंदौरा, अमित सैनी, सागर मावर, हजारीलाल सैनी, गुड्डू सैनी, देवकीनंदन सैनी, ग्यारसीलाल सैनी, सीएल सैनी, चंदालाल सैनी, बाबूलाल सैनी और संजय सैनी सहित कई समाजबंधु मौजूद रहे।




















