दीपावली की रौनक चढ़ी परवान पर: सभी बाजार रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएंगे

0
57
Diwali celebrations are on the rise
Diwali celebrations are on the rise

जयपुर। राजधानी में दीपावली की रौनक परवान चढ़ चुकी है। प्राय: सभी बाजार सज चुके हैं। शनिवार के दिन ये रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएंगे। सीकर रोड पर पहली बार बड़े स्तर पर सजावट और रोशनी हुई है। हर चौराहे पर स्वागत द्वार बनाए गए हैं। खातीपुरा बाजार भी रंगीन फर्रियों से सज चुका है। चारदीवारी के बाजारों की रौनक तो देखते ही बन रही है। दीपावली पर इस उत्साह के पीछे कई ज्योतिषीय योग-संयोग है, जो केवल इस बार ही बन रहे हैं। इस बार दीपोत्सव पांच नहीं पूरे छह दिन मनेगा। तिथि का क्षय नहीं वृद्धि हुई है। सामान्यत: दीपोत्सव पांच दिनों तक मनाया जाता है, परंतु इस बार अमावस्या तिथि दो दिन रहने से दीपोत्सव की अवधि एक दिन बढक़र छह दिन की हो गई है।

इस वर्ष दीपोत्सव 18 से 23 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि दिवाली (दीपोत्सव) 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी, जबकि पूरे सप्ताह भर शुभ योगों और संयोगों के चलते बाजारों में रौनक बनी रहेगी। इन दोनों वस्तुओं की खरीदारी और निवेश को शुभ और लाभकारी माना गया है।

शुभ योग और संयोग

मिश्रा ने बताया कि 23 अक्टूबर तक पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग और राजयोग जैसे कई शुभ संयोग बन रहे हैं। वहीं 19 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग एक साथ बन रहे हैं। इन योगों में किया गया कोई भी कार्य सफल माना जाता है।

20 अक्टूबर (अमृत सिद्धि योग) में आभूषण, गाड़ी, भूमि, भवन, फर्नीचर, टीवी आदि खरीदना विशेष रूप से फलदायी रहेगा। 23 अक्टूबर तक शुभ योगों का यह क्रम जारी रहेगा। इस अवधि में वाहन, आभूषण, सोना, चांदी, वस्त्र, भूमि एवं भवन की खरीदारी अत्यंत लाभकारी मानी जा रही है।

ज्योतिषाचार्य डॉ. महेंद्र मिश्रा के अनुसार, इन शुभ संयोगों में मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। लक्ष्मी-गणेश की कृपा के लिए इन दिनों गाय, वस्त्र, चांदी और आभूषण की खरीद शुभ मानी जाती है।

राशि अनुसार शुभ खरीदारी:

मेष: चांदी के आभूषण, सिक्के, मकान, जमीन, वस्त्र
वृषभ: ज्वैलरी, आभूषण, गृह-संबंधी वस्तुओं
मिथुन: इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर, कपड़े, सजावटी वस्तुएं
कर्क: चांदी के बर्तन, वस्त्र, घरेलू वस्तुएं
सिंह: भूमि, भवन, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान
कन्या: वस्त्र, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान
तुला: वाहन, आभूषण, कॉस्मेटिक, बर्तन, फर्नीचर
वृश्चिक: भूमि, मकान, वाहन
धनु: सोना, वस्त्र, आभूषण, वाहन
मकर: इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन, प्रॉपर्टी
कुंभ: सोना, चांदी, वाहन, सजावटी वस्तुएं
मीन: सोना, मकान, वाहन, वस्त्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here