घर पर काम करने वाली नौकरानी ने मालिक को लगाई लाखों की चपत

0
39

जयपुर। जगतपुरापुरा इलाके में घर में काम करने वाली शातिर नौकरानी अपने ही मालिक को चुना लगाकर वहां से लाखों रुपयों के सोने-चांदी के गहने और हजारों रुपयों की नकदी लेकर फरार हो गई। चोरी की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने मालवीय नगर थाने पहुंच नौकरानी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस ने बताया कि जगतपुरा के पामकोर्ट कॉलोनी निवासी सोनिया उप्रेती (62) ने मामला दर्ज करवाया है की करीब एक महीने पहले उन्होंने घरेलू कामकाज के लिए उन्होने नौकरानी रखी थी। 19 फरवरी को उसे कुछ कपड़े व्यवस्थित करने के लिए दिए गए थे।

उन्हीं कपड़ों के बीच एक पाउच में करीब 65 हजार रुपए कैश और एक छोटी पोटली में 6-7 जोड़ी कानों के टॉप्स और सोने की दो चेन रखी हुई थी। इसके अलावा कपड़ों के नीचे उनके सोने के दो कंगन भी रखे हुए थे, जो अनजाने में उन्हीं कपड़ों के साथ चले गए। 21 फरवरी को नौकरानी खाटूश्यामजी मंदिर जाने का कहकर छुट्टी पर चली गई।

पीड़िता ने गहने व नकदी संभाली तो गायब मिली। नौकरानी से पूछताछ करने के बाद पीड़िता को उस पर शक हुआ तो नौकरानी को काम से हटा दिया। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और घरेलू नौकरानी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर घरेलू नौकरानी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here