डीपीएम एसटीसी कॉलेज का सचिव और बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
176
DPM STC College Secretary and Babu arrested taking bribe
DPM STC College Secretary and Babu arrested taking bribe

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की भरतपुर टीम ने कार्रवाई करते हुए डीपीएम एसटीसी कॉलेज के सचिव संतोष कुमार एवं बाबू मोहित को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी भरतपुर टीम को पीडित ने शिकायत दी कि उसकी उपस्थिति कम दिखाकर उक्त उपस्थिति को पूर्ण करने व स्कॉलरशिप दिलाने के एवज में डीपीएम एसटीसी कॉलेज का सचिव संतोष कुमार एवं बाबू मोहित की ओर से 25 हजार 500 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है।

जिस पर एसीबी भरतपुर टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व में ट्रेप की कार्रवाई करते हुए सचिव संतोष कुमार एवं बाबू मोहित कुमार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकडा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here