डॉ. तेज सिंह राजावत ‘राष्ट्रीय अशोक सम्मान’ से सम्मानित

0
46
Dr. Tej Singh Rajawat Honored with the ‘Rashtriya Ashok Samman’
Dr. Tej Singh Rajawat Honored with the ‘Rashtriya Ashok Samman’

जयपुर। ज्योतिष विज्ञान, एडवांस वास्तु एवं वैकल्पिक चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जयपुर निवासी प्रख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ. तेज सिंह राजावत को “राष्ट्रीय अशोक सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें नई दिल्ली के अशोका होटल में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

इस अवसर पर यह सम्मान डॉ. अयात साद अहमद इस्माइल, हेड ऑफ ब्यूरो ऑफ कल्चरल एंड एजुकेशनल रिलेशंस, एम्बेसी ऑफ इजिप्ट ने डॉ. तेज सिंह राजावत को प्रदान किया गया। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए अनेक गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद् और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

डॉ. तेज सिंह राजावत पिछले कई वर्षों से ज्योतिष, कुंडली विश्लेषण, एडवांस वास्तु समाधान, मंत्र चिकित्सा तथा वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन से अनेक लोगों को मानसिक तनाव, स्वास्थ्य समस्याओं, पारिवारिक समस्याओं एवं जीवन की विभिन्न जटिल परिस्थितियों से राहत प्राप्त हुई है।

डॉ. राजावत का मानना है कि प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा, आयुर्वेद और ऊर्जा संतुलन के माध्यम से व्यक्ति के जीवन को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक बनाया जा सकता है। वे मंत्र चिकित्सा, चक्र हीलिंग तथा आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक उपचार पद्धतियों के माध्यम से लोगों को मानसिक एवं आध्यात्मिक शांति प्रदान करने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here