जयपुर। श्री श्याम गौ सेवा समिति के वार्षिक उत्सव में श्री श्याम बाबा का 21 किलो दुध व इत्र से भव्य अभिषेक किया जाएगा। जिसमें 15 जोड़े बाबा श्री श्याम का दुध व इत्र से अभिषेक करेंगे। बाबा श्री श्याम की प्रतिमा का विधि-विधान से अभिषेक करने के बाद इस प्रतिमा को श्री श्याम गौ सेवा समिति के प्रधान कार्यालय में विराजमान किया जाएगा।
गौरलतब है कि श्री श्याम गौ सेवा परिवार समिति की ओर से मुहाना मंडी रोड स्थित मंगलम पैलेस में 11 अप्रैल को दोपहर सवा 12 बजे बाबा श्री खाटू श्याम जी की प्रतिमा का दुध व इत्र से 15 जोड़े अभिषेक करेंगे। जिसके पश्चात 12 अप्रैल को सांय सवा 6 बजे से भजन संध्या का भव्य आयोजन होगा। जिसमें पूर्व श्री गलतापीठाधीश्वरअवेधाचार्य महाराज व राघवेंद्रचार्य महाराज, काले हनुमान जी मंदिर से महामडंलेश्वर मनोहर दास जी महाराज, गौ ऋषि संत प्रकाश दास जी महाराज अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
कार्यक्रम की जानकारी देते हु समिति के अध्यक्ष नरेंद्र टेलर व उपाध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया कि श्री श्याम गौ सेवा परिवार समिति के ओर से ये समिति का प्रथम वार्षिक उत्सव 11 व 12 अप्रैल को संपन्न् होने जा रहा है जो श्री श्याम भक्तों के लिए एक महाकुंभ के सामन है। इस कार्यक्रम में करीब 1 हजार से अधिक गौभक्त शामिल होगे। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ सवा 6 बजे से हरिइच्छा तक जारी रहेंगा।
32 फीट चौड़ा सजेगा बाबा का दरबार
समिति संचालक राधेश्याम टेलर व जयपुर जिला प्रभारी रमेश मेवाड़ा ने बताया कि समिति के प्रथम वार्षिक उत्सव में मंगलम पैलेस में बाबा श्याम का 32 फीट का भव्य दरबार सजाया जाएंगा। जिसमें विभिन्न प्रकार के फूलो व इत्र से वर्षा की जाएगी। इससे पूर्व बाबा के समक्ष अखंड ज्योत प्रज्जवलित ,इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा के साथ ही 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। भजन कलाकार अपनी मधुर वाणी से बाबा श्री श्याम को रिझाएंगे।
कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए अलग-अलग समिति का गठन किया गया है। जिसमें प्रसादी वितरण की जिम्मेदारी समिति के सचिव हनुमान सहाय लुगरिया ,किशोर लाल,सुरेंद्र ,भंवर लाल, अरुण शर्मा,अशोक प्रजापत को सौपी गई है। जल व्यवस्था की जिम्मेदारी कन्हेयालाल शर्मा,अग्रसेन वर्मा ,कन्हैया लाल लुगरिया सौपी गई है।
इसके साथ ही पार्किंग् व आगंतुक के स्वागत की जिम्मेदारी संजय कुमार मीणा ,विष्णु शर्मा, सुनील कुमावत ,गणेश नारायण को सौपी गई है। इसी के साथ भजन संध्या में आने वाले छोटे बच्चे गार्डन से बाहर नहीं जाए ,इसकी देखरेख की जिम्मेदारी अरविंद टेलर,सुनील प्रजापत,रामू चारण,रामफूल बैरवा,राशिद को सौपी गई है।




















