पूर्व विधायक बलजीत यादव के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

0
305
ED raids on former MLA Baljeet Yadav's premises
ED raids on former MLA Baljeet Yadav's premises

जयपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार सुबह बहरोड के पूर्व विधायक बलजीत यादव के ठिकानों पर छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक यादव की फर्म पर सरकारी स्कूलों में घटिया सामान की आपूर्ति का आरोप है। जिसक चलते ईडी ने पूर्व विधायक बलजीत सिंह के परिसर सहित जयपुर,दौसा, अलवर और रेवाडी में नौ स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। छापेमारी की कार्रवाई पीएमएलए कानून के तहत हो रही है।

ईडी के अनुसार विधायक व उनसे जुड़े कुछ लोगों पर आरोप है कि इनकी कुछ कंपनियों ने सरकारी स्कूल के अंदर विधायक कोष से सामान की आपूर्ति में 3.72 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ था। विधायक कोष का दुरुपयोग कर सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाई गई। इस संबंध में पहले एसीबी में केस दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि बलजीत यादव 2018 से 2023 में बहरोड़ से निर्दलीय विधायक रहे हैं। निर्दलीय विधायक रहते हुए उन्होंने अशोक गहलोत सरकार को समर्थन दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here