June 28, 2025, 3:41 pm
spot_imgspot_img

आठ दिवसीय सिल्क प्रदर्शनी का हुआ आगाज

जयपुर। उमंग आर्ट एंड क्राफ्ट्स एक्स्पो की ओर से फाईवर टू सिल्क फैब प्रदर्शनी का शुक्रवार को बिरला ऑडिटोरियम में शुरू हुई है। यह प्रदर्शनी 21 फरवरी तक सुबह ग्यारह से रात्रि आठ बजे तक चलेगी। फाईवर टू सिल्क फैब के आयोजक आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि बिड़ला ऑडीटोरियम जयपुर में आयोजित फाईवर टू सिल्क फैब का मकसद देशभर के सिल्क उत्पादों का एक ही छत के तले प्रदर्शन करना है। इस प्रदर्शनी में देश भर से आए सिल्क बुनकरों व डिजाईनरी ने अपने-अपने प्रदेश संस्कृति काव्य और त्योहारों को सिल्क पर छापा है।

एक्जिबिशन में गुजरात की पटोला सिल्क, तेलांगना की उपाडा सिल्क तमिलनाडु की कांजीवरम सिल्क, महाराष्ट्र की पैठानी सिल्क पर गई कलाकारी लोगों को अपनी ओर खीच रही है। इसके अलावा इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ से कोसा, चिचा, मलबरी रॉ सिल्क, एब्लॉक प्रिटेड सिल्क साड़ी गुजरात से बान्धनी, पाटोला कच्छ एम्ब्रोयडरी, मिरर वर्क एवं डिजाइनर कुर्ती, मध्य प्रदेश से चंदेरी, महेश्वरी काटन एण्ड सिल्क साड़ी सूट, डकारी जामदानी एवं बनारसी सिल्क, तान्चोयी सिल्क, मैसूर सिल्क की साड़ीयो के साथ धर्मावरम तस्सर, ढाका, वही डिजाइनर ब्लाउज, सलवार सूट, पंजाब की फुलकारी वर्क सूट व साडी हैदराबाद की हैवी नेकलेस, नोज पिन, रिंग, बैंगल्स, मांग टीका, कमरबद, और मुंबई वेस्टर्न पैटर्न ज्वैलरी व पालकी ज्वैलरी भी है।

साथ ही इस प्रदर्शनी में 5000 से अधिक की सिल्क साड़िया, सूट, ड्रेस मटेरियल इत्यादि का प्रदर्शन किया जा रहा है। साड़ी और सूट की वैरायटी के साथ विंटर कलेक्शन तथा पश्मीना शाल की भारी रेंज भी उपलब्ध है। असम की मूंगा सिल्क साड़ियां भी गृहणियों को आकर्षित कर रही है। इस प्रदर्शनी में कश्मीर के बुनकरों के सिल्क के कारपेट, शाल, साड़ियां, कलकता के कारीगर कमल मटका सिल्क, कांतावर्क, शिफॉन, मूंगा, मसाइज, मटका रेशम की साड़ी यहां प्रदर्शित की गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles