कार-ट्रक में टक्कर में आठ लोग घायल

0
191

जयपुर। जयपुर ग्रामीण जिले के रेनवाल थाना इलाके के रेनवाल-जोबनेर मार्ग पर मंगलवार सुबह एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार मध्यप्रदेश के आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एएसआई प्रहलाद बाजिया ने बताया कि कार में आठ लोग सवार थे। जो मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। खाटू श्याम के दर्शन करके मध्य प्रदेश लौट रहे थे। रेनवाल जोबनेर मुख्य सड़क पर सामने से आ रहे ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई। इसमें कार सवार आठ लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से रेनवाल उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो घायलों की तबीयत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टर ने उन्हें जयपुर रेफर कर दिया है।

घायलों में मध्य प्रदेश में इंदौर के रहने वाले योगेश कुमार (32), मंजू बाई (60), सुधीर कुमार (22), शगुन बाई (64), कविता बाई (38), रीता बाई (42),पायल (20), विवेक कुमार(18) वर्ष शामिल थे। पुलिस ने इनके परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी हैं। हालांकि मंजू बाई और कविता बाई के अलावा सभी को सामान्य चोट लगी हैं। जिनका रेनवाल उप जिला अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। सभी लोग 14 जुलाई को एमपी इंदौर से खाटू श्याम दर्शन के लिए निकले थे। सुबह ही ये लोग जल्द एमपी के लिए रवाना हो गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here