बुजुर्ग महिला से घर में घुसकर लूट

0
93

जयपुर। चाकसू थाना इलाके में बुजुर्ग महिला को घर में घुसकर लूटने का मामला सामने आया है। जानकारी में सामने आया है कि रात के अंधेरे में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने मुंह दबाकर बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन और हाथ के कड़े उतार ले गए। थाने में बुजुर्ग महिला के बेटे ने मामला दर्ज करवाया है।

एसआई जय कुमार ने बताया कि लूट की वारदात भादीपुरा चाकसू निवासी नरेन्द्र सिंह राजावत (53) के घर हुई। 21 मार्च की रात को परिवार के सदस्या खाना खाकर घर में सो गए। देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर नकाबपोश दो बदमाश घर के अंदर घुस आए और बाहर कमरे में सो रही उसकी बुजुर्ग मां का हाथ से मुंह बंद कर गले से सोने की चेन और हाथ के दोनों कड़े उतारकर चोरी कर ले गए।

अगले दिन परिवार के सदस्यों के उठने पर बुजुर्ग मां ने वारदात के बारे में बताया। मुंह पर कपड़ा बांधकर आए दो बदमाशों के चेन-कड़े उतारकर चुरा ले जाने की बताई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here