ग्यारह हजार धर्म योद्धा घर घर मनाएंगे हिंदू नव वर्ष

0
33
Eleven thousand religious warriors will celebrate Hindu New Year from house to house
Eleven thousand religious warriors will celebrate Hindu New Year from house to house

जयपुर। हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान की ओर से चैत्र प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर धूमधाम से हिंदू नववर्ष सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश सचिव सोमकांत शर्मा ने बताया कि शनिवार को सहकार मार्ग स्थित सेवा सदन में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

इसमें 11000 धर्म योद्धाओं को जोडऩे का संकल्प लिया गया। इन धर्म योद्धाओं के माध्यम से हिंदू नव वर्ष को धूमधाम से प्रत्येक गली मोहल्ले में मनाया जाएगा। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को ओम पताका, ओम ध्वज एवं हिंदू नव वर्ष मनाने की विधि के पत्रक को भेंट किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here