जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अधिवक्ता परिषद राजस्थान, जयपुर प्रांत की उच्च न्यायालय इकाई की ओर से उच्च न्यायालय परिसर स्थित सतीश चंद्र सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।
“महिला सशक्तिकरण में कानून की भूमिका:
राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदर्भ में” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि न्याय व्यवस्था में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी समाज में न्याय, समानता और सशक्तिकरण को मजबूत आधार देती है। महिलाओं की शिक्षा, अधिकारों के प्रति जागरूकता और न्यायिक क्षेत्र में उनकी बढ़ती भागीदारी राष्ट्र की प्रगति का संकेत है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री हारीबोरिकर ने कहा कि आजादी के बाद से महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता साबित की है और वे राष्ट्र निर्माण की मुख्य धारा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
इस अवसर पर एडिशनल सॉलिसिटर जनरल भरत व्यास, एडिशनल एडवोकेट जनरल माही यादव, कोटा पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री कमल परसवाल, जयपुर प्रांत अध्यक्ष प्यारेलाल, प्रांत महामंत्री अभिषेक, उच्च न्यायालय इकाई अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन और महामंत्री धर्मेंद्र बराला ने भी विचार रखे।




















