गृह रक्षा स्वयंसेवकों की नामांकन प्रक्रिया 16 मार्च से

0
24

जयपुर। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र जयपुर में वर्ष 2022 के लिए स्वयंसेवकों की नामांकन प्रक्रिया 16 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान, गृह रक्षा राजस्थान (फतेहपुरा वेगस) में आयोजित की जाएगी।

निदेशालय गृह रक्षा राजस्थान की ओर से गठित चयन समिति के सदस्यों की मौजूदगी में यह प्रक्रिया पूरी होगी। समिति में केन्द्र या गण के समादेष्टा, गृह रक्षा महानिदेशक के प्रतिनिधि और जिला पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे।

इस प्रक्रिया में 269 रिक्त पदों के लिए 67 हजार 943 अभ्यर्थी भाग लेंगे। अभ्यर्थियों को नामांकन की सूचना मोबाइल पर एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से भेजी जाएगी, जिसके बाद वे विभागीय वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

लगभग तीन सप्ताह तक चलने वाली इस प्रक्रिया में अलग-अलग जिलों के अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर बुलाया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में दिए निर्देशों का पालन करते हुए मूल निवास, आयु, शैक्षणिक योग्यता, जाति, चिकित्सा, विवाह और पुलिस सत्यापन सहित आवश्यक मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। नामांकन स्थल में प्रवेश के बाद दस्तावेज लाने के लिए बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here