जयपुर। राजधानी के सर्किट हाउस में सोमवार को प्रवासी संघ राजस्थान का नियुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक भीम सिंह कासनिया ने की।
कासनिया ने कहा कि प्रवासी संघ राजस्थान सरकार और जनता के बीच सशक्त सेतु का कार्य करेगा, ताकि जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके और समाज के प्रत्येक वर्ग को न्याय व सहयोग मिल सके। उन्होंने संगठन को प्रदेशभर में मजबूत करने और जनहित कार्यों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता जताई।
संगठन विस्तार के तहत भूपेन्द्र महाजनी को प्रदेश महासचिव, योगेश कुंतल को प्रदेश प्रभारी (वाहन चालक संगठन), रवि भगवानानी को राज्य सलाहकार सचिव, ममता राहड़ को जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ (जयपुर), एडवोकेट शशांक शर्मा को कानूनी सलाहकार, संजय योगी व सुमन सैनी को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया।
इसके अलावा रश्मि भगवानानी व सुनीता सैनी को प्रदेश प्रभारी महिला प्रकोष्ठ, विहान खंडेलवाल को प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, चेतन देवरा व जगदीश यादव को जोधपुर में क्रमशः जिला अध्यक्ष एवं ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाया गया।
नीतू जैन (भरतपुर), अंशु गर्ग (वार्ड 48), सुशीला सारस्वत (वार्ड 80), मुकेश रोहिला (वार्ड 68), हिमांशु गुप्ता (वार्ड 134), मेघा कुमावत (वार्ड 34) सहित अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।




















