राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में आरोहण आयोजन में विशेषज्ञों ने किया विमर्श

0
33
Experts Deliberate at the 'Aarohan' Event at the National Institute of Ayurveda
Experts Deliberate at the 'Aarohan' Event at the National Institute of Ayurveda

जयपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर में मंगलवार को “आरोहण – आयुर्वेद अधिवेशन एवं सम्मान समारोह 2026” आयोजित हुआ। कार्यक्रम में देशभर से आए विशेषज्ञों, चिकित्सकों, शोधकर्ताओं व आयुष क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

शुभारंभ उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य और कुलपति प्रो. (डॉ.) संजीव शर्मा ने किया। आयोजन राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर व आत्मन फाउंडेशन, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

‘आयुष श्री सम्मान’ के तहत आयुर्वेद व आयुष क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों, शोधकर्ताओं व संस्थाओं को सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में बैरवा ने आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने और आयुष सेवाओं को सशक्त करने पर जोर दिया। वहीं कुलपति प्रो. शर्मा ने बताया कि संस्थान शिक्षा, अनुसंधान व चिकित्सा के माध्यम से आयुर्वेद को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

अधिवेशन में एविडेंस-बेस्ड आयुर्वेद, राष्ट्रीय आयुष मिशन, समग्र स्वास्थ्य, स्टार्टअप व उद्यमिता जैसे विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में प्रो. मीता कोटेचा, प्रो. अनुपम श्रीवास्तव, हरिराम रिणवा सहित बड़ी संख्या में विशेषज्ञ व विद्यार्थी उपस्थित रहे। वहीं इस कार्यक्रम से पहले उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने संस्थान के अस्पताल,ओपीडी व कैंटीन का निरीक्षण कर सेवाओं की सराहना की। इस दौरान संस्थान को मानद विश्वविद्यालय का दर्जा स्थायी किए जाने की जानकारी भी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here