परसरामपुरा में फागोत्सव: डॉ. राजकुमार शर्मा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

0
34
Fagotsav in Parasrampura: Dr. Crowds gathered to welcome Rajkumar Sharma
Fagotsav in Parasrampura: Dr. Crowds gathered to welcome Rajkumar Sharma

जयपुर। नवलगढ़ क्षेत्र के परसरामपुरा स्थित शास्त्री फार्म हाउस में आयोजित फागोत्सव में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी और पूरे माहौल में होली की मस्ती व उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम में लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आपसी भाईचारे और मिलन का संदेश दिया।

कार्यक्रम में जैसे ही डॉ. राजकुमार शर्मा पहुंचे, लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कई लोग उनसे मिलने, आशीर्वाद लेने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित नजर आए। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई अपने नेता के साथ तस्वीर लेने के लिए आतुर दिखाई दिया।

फागोत्सव में महिलाओं की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान होली के गीत-संगीत और रंगों के बीच मिलन और अपनत्व का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में युवा विकास मोर्चा के कार्यकर्ताओं की ओर से आए लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा और यादगार फागोत्सव बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here