सत्यवादी वीर तेजाजी धाम में एक मार्च को होगा फागोत्सव

0
42
Fagotsav will be held on March 1 at Satyawadi Veer Tejaji Dham.
Fagotsav will be held on March 1 at Satyawadi Veer Tejaji Dham.Fagotsav will be held on March 1 at Satyawadi Veer Tejaji Dham.

जयपुर। सत्यवादी वीर तेजाजी धाम एवं तेजेश्वर महादेव मंदिर के तत्वावधान में फाल्गुन मास के उपलक्ष्य में एक मार्च 2026 (रविवार) को फाग उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सायं 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक आयोजित होगा।

मंदिर पुजारी मूलचंद शर्मा के अनुसार फाग उत्सव के दौरान भजन-कीर्तन एवं रंगों के साथ भक्तिमय संगीतमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी। श्रद्धालुजन फाग के पारंपरिक गीतों के साथ भगवान तेजाजी के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे। आयोजन का उद्देश्य फाल्गुन माह की आध्यात्मिक भावना को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करना है।

पंडित राजेश शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम मुख्य सोडाला जयपुर स्थित पुराना तेजाजी मंदिर में रखा गया है। सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने और भजनों व रंगोत्सव का आनंद लेने की अपील की है।

फाग उत्सव को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं तथा मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम में क्षेत्र के भजन गायक भी प्रस्तुति देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here