श्री अमरापुर दरबार में चौथ पर्व पर बहेगी आस्था की बाहर

0
48
Kartik Mahotsav at Sri Amrapur Sthan
Kartik Mahotsav at Sri Amrapur Sthan

जयपुर। आस्था का केंद्र श्री अमरापुर दरबार में प्रेम प्रकाश मंडल के संस्थापक मंगलमूर्ति आचार्य सदगुरु स्वामी टेऊँराम महाराज की पावन चौथ पर्व (मासिक जन्म दिवस) शनिवार को भक्तिभाव से मनाई जाएगी।

प्रातः काल की मधुर वेला में प्रातः 6 बजे आचार्य श्री के दिव्य मंगला दर्शन 7 से साढ़े 8 बजे नित्य नियम प्रार्थना, संत महात्माओं के सानिध्य में भजन संकीर्तन, आचार्य श्री की महिमा का गुणगान गुरु प्रार्थना का पाठ आदि कार्यक्रम किए जाएगे।

सायंकाल 4.बजे महिला मंडल के सानिध्य में सामूहिक चालीसा एवं जन्म सखी पाठ संपन्न होंगे। जिसके पश्चात संतो के सानिध्य में आचार्य सद्गुरु सतगुरु स्वामी टेऊँराम महाराज द्वारा रचित ग्रंथ ब्रह्म दर्शनी का संगीतमय पाठ का आयोजन किया जाएगा।

सतनाम साक्षी महामंत्र का जाप…. आरती के उपरांत आचार्य श्री के विग्रह के समक्ष 56 भोग थाल अर्पित किया जाएगा। समाधि स्थल एवं श्री मंदिर को सुंदर ऋतु पुष्पों से श्रृंगार किया जाएगा एवं मुख्य द्वार पर आकर्षण रंगोली बनाई जाएगी। संतो ने बताया कि मंगलकारी चौथ पर्व पर जयपुर सहित अहमदाबाद, अजमेर, टोंक सीकर ,अलवर, दिल्ली , खैरथल, सांभर , फुलेरा आदि से श्रद्धालुओं दर्शन करने आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here