परिवार शादी में, पीछे से चोरों ने साफ किए दो मकान

0
218
Theft in SDM's Sune house
Theft in SDM's Sune house

जयपुर। पुलिस कमिश्नरेट की गश्त व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे है। वर्तमान में शादियों का सीजन चल रहा है। लोग पडौसी और पुलिस के भरोसे मकान छोड़कर रिश्तेदारों के यहां निकल जाते है। पीछे से चोर मकान सूना पाकर आमजन की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर गए।

परमहंस मार्ग निवासी प्रवीण कुमार ने शिप्रापथ थाने में मामला दर्ज करवाया कि वह जोधपुर गया था। पीछे से चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और मकान से एक चांदी की पायजेब, चांदी के सिक्के, घडियां, चांदी के लॉकेट, 4000, आर्टिफिशयल ज्वैलरी, गले व कान के सेट सहित अन्य सामान ले गए। घटना का पता पीडित को 17 फरवरी को वापस लौटने पर लगा। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोके पर पहुंच कर साक्ष्य लेकर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना में गंगासागर कॉलोनी निवासी रामवीर ने मुहाना थाने में मामला दर्ज करवाया कि वह परिवार के साथ बाहर गया था पीछे से चोर मकान का ताला तोड़कर नगदी व जेवरात ले गए। घटना का पता पीडित को वापस लौटने पर लगा। घटना 14 फरवरी की है। चोर मकान से 25 हजार रुपए, सोने की नथ और चांदी की पायल, पासबुक, चेकबुक सहित अन्य कागजात ले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here