जयपुर। मिंत्रा ने जे.ई.सी.आर.सी यूनिवर्सिटी, जयपुर के वार्षिकोत्सव, जे.यू रिद्म’26 में मिंत्रा ग्लैमफेस्ट टूर का आयोजन किया, जिसमें कैंपस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर के अग्रणी संस्थानों में से एक में आयोजित इस ईवेंट में 14000+ स्टूडेंट्स और संगीतप्रेमियों ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा कैंपस फैशन की खोज, लाईव एंटरटेनमेंट और यूथ कल्चर के जीवंत केंद्र में तब्दील हो गया।
मिंत्रा ग्लैमफेस्ट टूर के बारे में अभिषेक गौर, सीनियर डायरेक्टर ऑफ ब्रांड, मिंत्रा ने कहा, ‘‘युवाओं को जोड़ने का हमारा नजरिया पारंपरिक ब्रांड इंटरैक्शन से अनुभव-आधारित और सामुदायिक फॉर्मेट्स में विकसित हो रहा है। जे.ई.सी.आर.सी यूनिवर्सिटी में मिंत्रा ग्लैमफेस्ट टूर के साथ हम युवाओं से ऐसे जुड़े, जो कैंपस के वातावरण के लिए प्रामाणिक था तथा प्रदर्शित करता था कि जेन ज़ी और फैशन के बीच तालमेल कैसे बनता है, जिससे ट्रेंड की खोज और अधिक इन्ट्यूटिव, सोशल और उनकी रुचि के अनुरूप बन गई।’’
इस शाम का समापन मशहूर सिंगर, एक्टर और परफॉर्मर फरहान अख्तर की जबरदस्त लाईव परफॉर्मेंस के साथ हुआ। उनके डायनामिक व्यक्तित्व और सिग्नेचर रॉक-इन्फ़्यूज़्ड साउंड के लिए कैंपस में सभी स्टूडेंट्स की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया देखने को मिली। उन्होंने अपने कई लोकप्रिय ट्रैक्स पेश किए, जिससे पूरा माहौल ऊर्जा से भर गया और सभी लोग उनके सुर से सुर मिलाने लगे, जिससे सभी लोगों को संगीत का बेहतरीन अनुभव प्राप्त हुआ।
जयपुर एडिशन में पूरे दिन दिलचस्प गतिविधियाँ चलीं। स्टूडेंट्स ने फैशन शो, कैंपस शोकेज़ और इंटरैक्टिव अनुभवों में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मिंत्रा एक्सपीरियंस ज़ोन ने सभी को आकर्षित किया। यहाँ पर कई मजेदार इंटरैक्शन, स्टाईलिंग के सत्र और विज़्युअल इंस्टॉलेशन देखने को मिले, जिनमें एक्सप्लोरेशन और सैल्फ-एक्सप्रेशन को बढ़ावा मिला। कैंपस में आयोजित परफॉर्मेंस और शो में स्टूडेंट्स के टेलेंट ने सभी का ध्यान खींचा। रिवार्ड पर आधारित गतिविधियों में ऑन ग्राउंड अनुभव से लेकर मिंत्रा के डिजिटल ईकोसिस्टम तक प्रतिभागिता देखने को मिली।
मिंत्रा ग्लैमफेस्ट टूर का सफर पूरे देश के कॉलेज कैंपसों में जारी रहेगा, जिससे संस्कृति, रचनात्मकता और प्रतिभागिता पर आधारित दिलचस्प एवं समुदायों पर केंद्रित अनुभवों द्वारा जेन ज़ी के साथ मिंत्रा का जुड़ाव मजबूत होगा।




















