प्रॉपर्टी कारोबारी की हत्या करने वाले दो बेटों सहित बाप गिरफ्तार

0
405
Father and two sons arrested for murdering property dealer
Father and two sons arrested for murdering property dealer

जयपुर। गलता गेट थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी कारोबारी की हत्या में मामले में खुलासा करते हुए दो बेटों सहित बाप को गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया है कि कार पार्किंग को लेकर चार दिन पहले हुए झगड़े में आरोपी बाप-बेटों ने पड़ोसी प्रॉपर्टी कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) राशि डोगरा डूडी ने बताया कि गलता गेट थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी कारोबारी गोपाल खण्डेलवाल की हत्या में मामले में आरोपी शांति कॉलोनी बास बदनपुरा गलता गेट निवासी प्रभु नारायण ठाकुरिया (65), उसके बेटे मनीष ठाकुरिया (40) और रवि ठाकुरिया (32) को गिरफ्तार किया गया है। प्रॉपर्टी कारोबारी की हत्या के तीनों आरोपियों को हिमाचल से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि हत्या के बाद तीनों आरोपी महारानी फार्म कानोता से दौसा होते हुए उत्तर प्रदेश जा पहुंचे।

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बाप-बेटों ने मंदिर में दर्शन किए। जिसके बाद गुड़गांव आकर अपने परिवार की महिलाएं और बच्चों को मिलने बुलाया। पूरे परिवार के साथ फरारी काटने तीनों आरोपी हिमाचल प्रदेश के मनाली में स्थित होटल में चले गए। मुखबिर की सूचना पर मनाली के होटल में पुलिस के पहुंचने से पहले ही चेक आउट कर वहां से चले गए। पुलिस टीम ने लोकल पुलिस की मदद से तीनों आरोपियों को हिमाचल की सुंदर नगर जिला मंडी से धर-दबोचा।

गौरतलब है कि हत्या के मामले में गिरफ्तार बाप-बेटों के पड़ोस में ही प्रॉपर्टी का कारोबार करने वाले गोपाल खण्डेलवाल (60) रहते थे। पिछले काफी समय से गोपाल की कार पार्किंग को लेकर आरोपियों से कहासुनी झगड़ा हो रहा था। गुरुवार रात गोपाल खंडेलवाल ने आरोपियों के कार पार्क करने के लिए कहासुनी हो गई। झगड़ा बढ़ने पर तीनों आरोपियों ने गोपाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here