प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

0
369
Festive atmosphere in state BJP office
Festive atmosphere in state BJP office

जयपुर। राजस्थान विधान सभा की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलने पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न और उत्साह का माहौल नजर आ रहा है। भाजपा कार्यालय में ढोल-नगाड़े बज रहे हैं और कार्यकर्ता खुशी में नाच रहे हैं। इसके अलावा केक और लड्डू खिलाकर जश्न मनाया जा रहा है।

भाजपा कार्यालय पर तीन बडी एलईडी लगाई गई। जैसे ही भाजपा प्रत्याशी बढत दर्शाता है और वैसे ही कार्यकर्ता जय श्री राम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जयकारे लगा रहे है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में माहौल इतना जबरदस्त है कि वहा पैर रखने तक की जगह नहीं है। भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई दे रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here