July 27, 2024, 7:06 am
spot_imgspot_img

कॉलोनी का गेट बंद करने की बात को लेकर झगड़ा, गार्ड से बदला लेने के लिए की फायरिंग

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना इलाके में शुक्रवार देर रात कॉलोनी का गेट बंद करने की बात को लेकर कुछ बदमाशों की गार्ड से कहासुनी हो गई। बदमाशों ने गार्ड से बदला लेने के लिए बाइक पर आए कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची घटना स्थल से तीन खाली खोल बरामद कर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश करने में जुटी है। मामले की जांच एसीपी मालवीय नगर संजय शर्मा कर रहे है।

एसीपी संजय शर्मा के बताए अनुसार शुक्रवार देर रात दुर्गापुरा स्थित सिंधी कॉलोनी में कॉलोनी का गेट बंद करने की बात को लेकर बाइक सवार दो लड़कों से गार्ड से कहासुनी हो गई थी। शोर -शराबे की आवाज सुन कॉलोनी के लोग भी अपने-अपने घरो से बाहर आ गए और दोनो लड़को की पिटाई कर दी। बदला लेने की भावना से रात करीब 1 बजे दोनो लड़के अपने साथी को लेकर बाइक से कॉलोनी में आए और गाली-गलौच कर हवाई फायर करना शुरू कर दिया।

बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए 6-7 हवाई फायर किए। ताबड़तोड़ फायरिंग होते देख कॉलोनी में दहशत फैल गई। जिसे बाद लोग अपने-अपने घरों मे दुबके पड़े रहे। कुछ देर बाद स्थानीय निवासियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए आसपास के इलाके में नाकाबंदी भी कराई। लेकिन अज्ञात बदमाशों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles