प्लास्टिक रीसायकल फैक्ट्री में लगी आग, एक दर्जन दमकलों ने पाया आग पर काबू

0
355

जयपुर। करधनी थाना इलाके में मंगलवार देर रात प्लास्टिक रीसायकल फैक्ट्री में आग लग गई। आग पर बुधवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे काबू पाया गया। फैक्ट्री में लगी सभी मशीन और प्लास्टिक जल गया। प्रारंभिक जांच से शॉर्ट सर्किट से आग लगना सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि रात करीब सवा दो बजे फैक्ट्री से धुएं के साथ चिंगारी निकलती देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आग देखकर मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। सूचना पर मौके पर पहुंच कर करीब एक दर्जन अधिक दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने में करीब चार से पांच घंटे लग गए।


आग पर काबू पाने के लिए बनीपार्क, मानसरोवर, बिंदायका के अलावा अन्य जगहों से गाड़ियां मंगवाई गई। करीब 12 से ज्यादा फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग को बुझाने में लगी। फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया हैं। फैक्ट्री में प्लास्टिक को रीसायकल किया जाता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here