एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में लगी आग

0
262

जयपुर। एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में बुधवार सुबह आग लग गई। आग डॉक्टर रूम में लगी। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आग लगने के समय चार—पांच डॉक्टर ड्यूटी कर रहे थे। जब डॉक्टर्स ने आग देखी तो मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। इस दौरान मोर्चरी में मौजूद कर्मचारियों ने बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। इस दौरान मोर्चरी में 20 से ज्यादा शव रखे थे। जहां तक आग नहीं पहुंची। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। जिस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।

अस्पताल अधीक्षक डॉ सुशील भाटी ने बताया कि एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण सुबह 10 बजे आग लगी थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। इस दौरान डॉक्टर्स भी ड्यूटी पर थे। जब उन्होंने आग लगते हुए देखा तो कर्मचारियों की मदद से आग को बुझाया गया। आग लगने के बाद दमकल और पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी गई।

लेकिन आग लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी को देख पास में पुलिस थाने से पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इतना बड़ा मामला नहीं था, छोटी सी आग थी। एसी में आग लगी तो डॉक्टर्स रूम में आग दिखने लगी। इसके बाद कर्मचारियों ने डॉक्टर्स रूम का सारा सामान बाहर निकाल लिया। ताकी दूसरा सामान आग की चपेट में नहीं आ सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here